Home / प्रोटेस्ट कर रही मुनव्वर राना की बेटी सुमैय्या राना का पुलिस प्रशासन पर आरोप, नहीं करा रहा सहयोग।

प्रोटेस्ट कर रही मुनव्वर राना की बेटी सुमैय्या राना का पुलिस प्रशासन पर आरोप, नहीं करा रहा सहयोग।

Spread the love

लखनऊ 19 जनवरी 2020 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल से महिलाओं द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह प्रदर्शन सीएए और एनआरसी के खिलाफ है। ठंड और कोहरे के बावजूद महिलाएं छोटे छोटे बच्चों को लेकर वहां मौजूद हैं।

इस प्रदर्शन में मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमय्या राना भी मौजूद हैं। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कम्बल और तिरपाल का बंदोबस्त करने वालो को परेशान किया जा रहा है।
प्रोटेस्ट में महिलाओं की सुविधाओं का खयाल रखने वाले पुरुषों से पुलिस बदतमीजी से पेश आ रही है।

कुछ लोगो को पुलिस बेवजह गिरफ्तार कर रही है।
उन्होंने कहा कि हम किसी भी हाल में पीछे हटने वाले नही हैं।
अगर ज़रूरत पड़ी तो महिलायें जेल भरो आंदोलन करेंगी।
घंटाघर पर हो रहे प्रदर्शन में प्रशासन कोई सहयोग नहीं कर रहा है बल्कि स्वयं प्रदर्शनकारियों द्वारा अपने लिए टेंट और अलाव का इंतेजाम करने पर उसे भी रोक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *