Home / प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए प्रदेश व्यापी मौन प्रतिवाद

प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए प्रदेश व्यापी मौन प्रतिवाद

Spread the love

महोबा , 13 जून 2020
आज जिला कांग्रेस कमेटी महोबा द्वारा जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने गांधी पार्क चरखारी में “मौन प्रतिवाद” किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री तुलसीदास लोधी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मा0 अजय कुमार लल्लू को जेल भेजकर प्रदेश सरकार ने ज्यादती की सीमाएं पार कर दी हैं, आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका करारा जवाब देगी।
प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के ‘अपराध’ में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।

आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को गिरफ़्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।

मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। प्रदेश उपाध्यक्षों ने कहा कि दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक सरवर, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष नफीसा अली, पीसीसी खेमचन्द अहिरवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीज खान, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस हरीश शुक्ला, पूर्व जिला महासचिव मो शफीक, पूर्व जिला महासचिव संतोष कुमार धुरिया, पूर्व जिला सचिव शहंशाह अली, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ प्रमोद चौबे, वीरेंद्र व्यास सहित नीरज शास्त्री अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *