Home / पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद का घर किया एसआईटी ने सीज

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद का घर किया एसआईटी ने सीज

Spread the love


शाहजहांपुर 13 सितम्बर एसआईटी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के नेता चिन्मयानंद से घंटों पूछताछ की और उनके आवास को आज सील कर दिया ।
टीम ने चिन्मयानंद के आवास दिव्यघाम को सील किया जो उनके आश्रम मुमुख के सामने बना है ।शुक्रवार को तडके 3 बजे आवास को सील करने की कार्रवाई हुई । पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोडा ने कहा कि कल रात चिन्मयानंद से पूछताछ शुरू की गई थी जो पूरी रात चली । । एसआईटी टीम ने छात्रा के होस्टल के कमरे को भी खंगाला । छात्रा का मेडिकल भी पिछले बुधवार को कडी सुरक्षा में कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *