Home / पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री रामलाल राही का निधन,अजय कुमार लल्लू ने शोक एवं दुख व्यक्त किया

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री रामलाल राही का निधन,अजय कुमार लल्लू ने शोक एवं दुख व्यक्त किया

Spread the love

लखनऊ 10 दिसम्बर 2020।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री रामलाल राही जनपद सीतापुर के आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी एवं उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनांे को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि – कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री रामलाल राही जी के निधन की दुखद खबर मिली। उन्होने केन्द्र सरकार मंत्री, यूपी में जन प्रतिनिधि रहते हुए एवं कांग्रेस संगठन एक मजबूत संगठनकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं। अवध क्षेत्र के लोगों में एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में प्रसिद्ध श्री रामलाल राही जी के सरल व्यक्तित्व का हर कोई मुरीद था। श्री रामलाल जी का राजनैतिक जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का श्रोत है। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी एवं उत्तर प्रदेश की राजनीतिक को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवंदनाएं। ईश्वर श्री रामलाल राही जी को श्रीचरणों में स्थान दें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 रामलाल राही मृदुभाषी एवं हंसमुख स्वभाव के जनप्रिय नेता रहे। हमेशा गरीबों, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। हरगांव विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक एवं मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। वर्ष 1991 से 1996 तक केन्द्र में गृह राज्यमंत्री रहे। उन्होने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कांग्रेस संगठन की जो सेवा की है उसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता। स्व0 राही के निधन से सार्वजनिक जीवन एवं कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *