Home / पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह कर रहें हैं कांग्रेसजनः बीरेंद्र चैधरी

पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह कर रहें हैं कांग्रेसजनः बीरेंद्र चैधरी

Spread the love
लखनऊ, 6 जून।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह चल रहा है। पूरे प्रदेश में पूरी निष्ठा के साथ हजारों कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बीरेंद्र चैधरी ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज से अजय लल्लू की महारसोई संचालित की जा रही है। हमारे नेता को योगी सरकार ने इसलिए जेल में डाला है क्योंकि वे लोगों की सेवा कर रहे थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ की जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमें हमें सेवा से नहीं रोक सकती।

प्रदेश मीडिया संयोजक श्री ललन कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश से लाखों लोगों के मैसेज, वीडियो संदेश आ रहे हैं। पूरे सूबे के गली गली गांव गांव से इंसाफ पसंद लोग अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार के खिलाफ इस ‘सेवा सत्याग्रह’ में पार्टी 25 लाख लोगों को भोजन कराएगी। भाजपा की करतूतों को जन-जन तक ले जाने के लिए, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय लल्लू की रिहाई के लिए पूरे प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के चेयरमैन श्री मोहित पांडेय ने बताया कि आज  2 बजे से ट्विटर पे                            #यूपी_मांगे_ अजय_लल्लू _की _ रिहाई’  के नाम से हैशटैग चलाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *