पाकिस्तान के पाराचिनार में शियाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लखनऊ में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है। मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने पाकिस्तान सरकार की आलोचना की है, जो आतंकवादी संगठनों के सामने घुटने टेक रही है और शियाओं के नरसंहार पर तमाशाई बनी हुई है।
उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में न केवल शियाओं पर जुल्म हो रहा है, बल्कि हिंदू और सिख भाई भी आतंकवाद के शिकार हैं। शिया समुदाय ने हमेशा जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई है और आज भी वे अपने पाकिस्तानी भाइयों के प्रति हमदर्दी जताने के लिए आज 5 जनवरी को शाम साढ़े छः बजे छोटे इमामबाड़े में मौलाना सैफ़ अब्बास के नेतृत्व में शिया समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।





