कॉविड 19 वायरस के खिलाफ जंग में डीआरडीओ की नई दवा आम जनता के बीच उम्मीद की नहीं किरण बनकर उभरी है।
इसका नाम 2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज (2-DG) है। डीआरडीओ के अनुसार जब कॉविड 19 की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा रखा है। इसके साथ ही संभवत तीसरी लहर की भी आशंका बनी हुई है। ऐसे में कोरोना की देसी दवा 2-डीजी एक नई आस जगाती है। यह पाउडर के रूप में उपलब्ध होगी। इसे पानी में मिला कर पीना होता है।
आपात इस्तेमाल को पहले ही मंजूरी
रक्षा मंत्रालय ने इस माह की शुरुआत में जानकारी दी थी कि कोविड-19 के गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर इस दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल चुक है। कोरोना के नए मामलों को लेकर डीसीजीआई ने इस दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। डीसीजीआई के मुख्यालय पर सोमवार को एक कार्यक्रम में दोनों रक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दवा को लॉन्च किया।