Home / नाले का पत्थर टूटने से हो सकता है बड़ा हादसा

नाले का पत्थर टूटने से हो सकता है बड़ा हादसा

Spread the love

संवाददाता।लखनऊ।मंसूर नगर तिराहा स्थित ताज मैरिज हाल के पीछे बने हुए नाले पर पिछले कई महीनों से नाले का पत्थर टूटा हुआ है। जिसकी वजह से किसी वक़्त भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों के मुताबिक इस रास्ते से कई दुपहिया वाहन भी गुज़रते हैं छोटे छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। सम्बंधित अधिकरियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब कि मैरिज हाल होने की वजह से आज कल शादियों के कार्यक्रम भी हो रहे हैं। ऐसे में लोगों का आना जाना रहता है।अगर पत्थर ठीक नहीं हुआ तो पत्थर टूटने की वजह से कोई भी हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *