Home / नहर पार कर खेत जाते समय बालिका को मगरमच्छ ने किया घायल

नहर पार कर खेत जाते समय बालिका को मगरमच्छ ने किया घायल

Spread the love

(शादाब हुसैन )
बहराइच।जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत जालिम नगर गांव निवासी राधारानी पत्नी दयाराम की 11 वर्षीय पुत्री रोशनी नहर पार कर अपने खेत जा रही थी। तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। बालिका ने शोर मचाना शुरू किया और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई।बालिका की चीखें सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के चंगुल से बालिका को छुड़ाने में सफल हुए । हमले में बालिका का बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया । स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर भर्ती कराया । मगरमच्छ की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है । वहीं बालिका की माँ ने रेंज कार्यलय मोतीपुर में वन क्षेत्राधिकारी के नाम से पत्र लिखकर मुआवजे की मांग की है।साथ ही मगरमच्छ को पकड़ कर किसी अन्य जगह छोड़ने की अपील की है ।मालूम हो कि इस क्षेत्र मे आए दिन वन्य जीवो के हमले से ग्रामीण मौत के मुंह मे समा जाते या फिर घायल होना उनकी मजबूरी बन गयी है।लेकिन प्रशासन और वन विभाग इनकी सुरक्षा के मद्देनजर कोई कार्य योजना नही तैयार कर रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *