Home / अंतरराष्ट्रीय / दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 36/0; ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 480 रन, अश्विन ने झटके 6 विकेट

दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 36/0; ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 480 रन, अश्विन ने झटके 6 विकेट

Spread the love

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का पहली पारी में स्कोर बिना विकेट खोए 36 रन था। रोहित शर्मा 33 गेंद में 17 और शुभमन गिल 27 गेदं में 18 रन बनाकर नाबाद थे। पहली पारी के आधार पर भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 167.2 ओवर में 480 रन पर ऑलआउट हुई। उसकी ओर से उस्मान ख्वाजा (180 रन) और कैमरन ग्रीन (114 रन) ने शतक लगाए। निचले क्रम में नाथन लियोन (34 रन) और टॉड मर्फी (41 रन) ने भी अहम योगदान दिया। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 47.2 ओवर में 91 रन देकर 6 विकेट लिए।
चायकाल के समय तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 146 ओवर में 7 विकेट पर 409 रन था। उस्मान ख्वाजा ने 421 गेंदें खेलकर 180 रन बनाए थे। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 119 ओवर में 4 विकेट पर 347 रन था। कैमरन ग्रीन ने 135 गेंद में 95 और उस्मान ख्वाजा ने 354 गेंद में 150 रन बनाए थे।
लंच के समय तक कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा के बीच 290 गेंद में 177 रन की साझेदारी हुई थी। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 90 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए थे। उस्मान ख्वाजा 104 और कैमरन ग्रीन 49 रन बनाकर नाबाद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *