Home / उत्तर प्रदेश / गृह कर बड़े बकायेदारों पर कुर्की-सीलिंग की कार्रवाई

गृह कर बड़े बकायेदारों पर कुर्की-सीलिंग की कार्रवाई

Spread the love

दिनांक 10.03.2023

आज नगर आयुक्त. इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-2- जोनल अधिकारी श्री मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में वार्ड मालवीय नगर में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / नोटिस ऑफ डिमांड के आलोक में कार्यवाही की गयी। जिसका ब्यौरा निम्न है:-

1-भवन स्वामी – पीoडबल्यु०डी० सेन्ट्रल स्टोर का मौके पर भगुतान रू0 – 18800000.00 न होनें पर चार गोदाम को सील कर दिया गया।

उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री विपिन उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक श्री सुबोध वर्मा, श्री विवेक सिंह, एवं 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।

ज़ोन-8-जोनल अधिकारी श्री नंद किशोर के नेतृत्व में क्षेत्रान्तर्गत बड़े बकायेदारो के विरूद्ध वितरित डिमाण्ड नोटिस के सापेक्ष रू० – 3.75 लाख गृहकर वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *