लखनऊ दिनांक 11/ 3/ 2023 मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय डॉक्टर कल्बे सादिक के बेटे डॉ कल्बे सिब्तैन नूरी ने एक बयान जारी किया जिसको सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किया गया इसमें उन्होंने अपने वालिद की तरह लिखा
शिया मोमेनीन इस वक्त किन मसायल से दोचार हैं । हमारे आलिम और दानिश्वर इस पर संजीदगी से सोचें इस से पहले कि जवान बदज़नी का शिकार हों और किसी की न सुनें :
1….. कोरोना के बाद के हालात ने हजारों लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है
2 ….. बेरोज़गारी और बढ़ती महंगाई ने हमारे जवानों को परेशान करके रख दिया है
3….. हज़ारों शिया घर हैं जिनके सामने रोज़ी रोटी का मसअला सर उठाए खड़ा है । इलाज , घर के रोज़ाना के खर्च रोज़ सर उठाए खड़े हुए हैं
4….. आपस की दुश्मनियां दिन बा दिन बढ़ती जा रही हैं
5….. दीन की रूह से ना आशना लोग रस्मों को अपना दीन
समझ बैठे हैं
6….. दीनी और दुनियावी तालीम पर सबसे ज्यादा फोकस होना चाहिए जिसको नज़र अंदाज किया जा रहा है
7 ….. ओलमा के साथ दीनदार , पढ़े लिखे और ईमानदार वा दियानतदार अफ़राद जिनकी समाज में साफ़ सुथरी इमेज हो रहना चाहिए वरना मैसेज बहुत ख़राब जाता है
8 ….. पिछले 7 साल में सरकार ने शिया क़ौम की तालीम , रोज़गार और तरक्की के लिए क्या किया ? इस पर संजीदगी से गौर होना चाहिए । हमारी क़ौम किसी सियासी पार्टी की बपौती नहीं चाहे कोई भी पार्टी हो
9….. जिस तरह आए दिन हमारे दीनी मुकद्देसात और शरीयत और मुकद्दस शख्सियात पर हमले किए जा रहे हैं इस सिलसिले में हमारे ओलमा क़ौम की रहनुमाई करें
10…..हमारे हर इदारे , कॉलेज , इमामबाड़े और औकाफ पूरी ईमानदारी और दियानत दारी के साथ काम करें अल्लाह का खौफ रख कर पूरी शफ्फाफियत Transparency के साथ । किसी इदारे में बेईमानी बर्दाश्त नहीं । ये दीनी और कौमी ईदारे हमारे बुज़ुर्ग आलिमों ने क़ौम की फलाह के लिए कुर्बानियां देकर खोले थे , यहां करप्शन और बद उनवानी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं हो सकती
सब जवाबदेह हैं चाहे मैं हूं , कोई आलिम हो या कोई खतीब या लीडर । सबसे गलती का इमकान है और अपनी गलती मान लेने से कोई छोटा नहीं हो जाता । जो हो गया सो हो गया , अब हम सब मिल कर क़ौम की फलाह और बहबूद के लिए खुलूस से काम करें और आखिरत की फिक्र करें । जिंदगी का कोई भरोसा नहीं ।
अगर मैंने या किसी ने अपने ज़ाती मफादात के लिए मोमेनीन के मुस्तकबिल से खिलवाड़ किया तो मौत के बाद भुगतने के लिए तैयार रहें क्योंकि कोई देखे न देखे लेकिन अल्लाह दिलों के हाल तक को जानता है । अल्लाह हम सबकी हिदायत करे और गुनाहों को माफ करे ( आमीन )
वस्सलाम : गुनाहगार और खादिम
कल्बे सिब्तैन नूरी





