Home / दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, तेलंगाना में भी बदला मौसम, IMD ने मानसून को लेकर कही बड़ी बात।

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, तेलंगाना में भी बदला मौसम, IMD ने मानसून को लेकर कही बड़ी बात।

Spread the love

01/06/2020

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे भारत के कई राज्यों में आज बारिश हुई है, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मेघ बरसे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, आईएमडी में अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि आज दिल्ली-एनसीआर में यूं ही मौसम रहने वाला है और देर शाम को 30 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि नारनौल, अलवर, महेंद्रगढ़, कोसली, बावल, रेवाड़ी, भिवारी, चरखादरी, मातनहेल, झज्जर, रोहतक, खरखौदा, के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाएं और आंधी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, बागपत, बड़ौत, मोदीनगर, मेरठ, फतेहाबाद, आदमपुर, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, शामली, हिसार, हांसी, मेहम, भिवानी, जींद, लोहारू, सादुलपुर, पिलानी, सोहना, होडल, पलवल, मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और झज्जर और दक्षिण-पश्चिम के कुछ स्थानों पर और भारी बारिश की आशंका है, तो वहीं आज मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *