Home / दिल्ली में लगी भीषण आग 43 की मौत

दिल्ली में लगी भीषण आग 43 की मौत

Spread the love

राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय पुलिस एवं दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की। इस घटना में अब तक पुलिस ने 43 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है।आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अनुराग ठाकुर ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया। आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची। हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई।
फायर ब्रिगेड की टीम ने 50 से ज्‍यादा लोगों को सुरक्षित निकालने का दावा किया है।
लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल के चिकित्‍सा अधीक्षक डॉक्‍टर किशोर कुमार ने अनाज मंडी में लगी भीषण आग में 22 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि डॉक्‍टरों की पूरी टीम घायलों के इलाज में जुटी है। वहीं संकरी गलियां होने की वजह से एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने में कठिनाई सामने आ रही है।
घायलों का हाल जानने एलएनजेपी अस्पताल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के साथ मृतकों को 10- 10 लाख का मुआवजा, घायलों को 1- 1 लाख के साथ मुफ्त इलाज का भी ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *