दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ होगा, जिससे दिल्ली में इन केंद्रों की कुल संख्या 319 हो जाएगी। इन केंद्रों पर लोगों को मुफ्त दवाइयां, जांच और योग की सुविधा मिलेगी ।
इस योजना के तहत दिल्ली सरकार ने 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 238 आरोग्य मंदिर पहले से ही संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, आवश्यक दवाइयां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी
