दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसक झड़प हुई, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया और 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए ।
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद हसन ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एकतरफा है और मस्जिद या मजार के आसपास ही दिखाई देती है, जबकि अन्य धर्मस्थलों के पास अतिक्रमण नजर नहीं आता




