Home / दरबार रेस्टोरेंट गोमती नगर का बृजेश पाठक ने किया उद्घाटन

दरबार रेस्टोरेंट गोमती नगर का बृजेश पाठक ने किया उद्घाटन

Spread the love

लखनऊ 25 अक्टूर 2021: अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो समझ लीजिए लखनऊ में गोमती नगर विकल्प में खुला मासाला दरबार रेस्टरोरेंट आपके लिए जन्नत है। यहां आप जाकर देसी ज़ायके का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां के नॉनवेज में आपको नवाबी महक मिलेगी, तो वेज को देखने भर से ही मुंह में पानी आ जाएगा। यहां का नॉनवेज जितना बेस्ट है, उतना ही वेज के स्वादिष्ट व्यंजन भी आपको यहां मिल जाएंगे। ये तो पक्की बात है कि यहां की बेस्ट डिश वुड फायर मटन खाकर आप उंगलियां तो पक्का चाटते रह जाएंगे। मसाला दरबार का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री श्री ब्रजेश कुमार पाठक जी ने सोमवार को किया।

देसी, चाइनीज और तंदूर हर तरह के आइटम हैं मौजूद

गोमती नगर विकल्प खंड के मल्लौर रोड पर स्थित मासाला दरबार में बेहतर सीटिंग और साज सज्जा के साथ साथ इस रेस्टोरेंट में इंडोर व आउटडोर बैठने की भी व्यवस्था है। जहां आप सुहानी शाम का लुत्फ खुले आसमान के नीचे टेस्टी व्यंजनों के साथ ले सकते हैं। लखनऊ के नॉन वेज लवर के लिए यह खास जगह है। वुड फायर मटन को लकड़ी पर पकाया जाता है। इसमें देसी आर्गेनिक मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आप यहां इंडियन, चाइनीज और तंदूर की कई तरह की डिश की भी मजा ले सकते हैं। ये सभी व्यंजन हेड शेफ संवीज मारवा जो पूरे भारत में अब तक 300 से ज्यादा रेस्टोरेंट की ओपनिंग करवा चुकें हैं। इन्हीं निर्देशन में उनकी टीम पूरे किचन को संभालेगी। रेस्टोरेंट में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और आप रेस्टोरेंट के टेस्टी फूड को ऑनलाइन आर्डर देकर घर पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

रेस्टोरेंट के उद्घाटन अवसर पर शहर की तमाम जानी मानी हस्तिया भी पहुंची थी। सबने यहां बने तमाम तरह के खाने की जमकर तारीफ की। उद्घाटन दिन काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे और तमाम तरह का जायका लिया। इस रेस्टोरेंट में वेज और नान वेज व्यंजनों की एक लंबी श्रृंखला है। यहां के आकर्षक डीकोर के साथ आप अच्छे खाने का आनंद उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *