तेहरान ईरान के गुप्त परमाणु बम कार्यक्रम के मुख्य संचालक बड़े वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह कि कल तेहरान के करीब घात लगाकर हत्या कर दी गई। इस हत्या पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के सैन्य सलाहकार और कमांडर होसैन देहघाट ने इस हत्या पर अच्छे परिणाम ना होने की धमकी दी है । उधर ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने एक क्यूट में हत्या के पीछे इसराइल का हाथ होने की शक जाहिर किया। उधर इसराइल ने इस हत्याकांड पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।