मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने आज विकासखण्ड सैफई में पूरे दिन सघन जनसम्पर्क कर सभी से 05 दिसम्बर 2022 को ईवीएम में साइकिल वाले बटन को दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
श्रीमती डिम्पल यादव ने आज हैवरा कोठी से अपनी जनसम्पर्क यात्रा प्रारम्भ की और बैद्यपुरा में देर शाम समाप्त की। उन्होंने नगला बरी, नगला सेवा, टिमरूआ, नगला मठिया, परासना, नगला बने, बलभद्रपुर, हरदोई, कुम्हावर, खरदूली, छितौनी, रामेत में घर-घर जाकर सबका समर्थन और सहयोग मांगा।
श्रीमती डिम्पल यादव ने आज स्थानीय मतदाताओं को याद दिलाया कि सैफई में जो विकास हुआ है वह सब नेताजी और समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ है। सैफई की जनता से नेताजी के परिवार का घनिष्ठ सम्बंध है। नेताजी आज नहीं रहे हैं लेकिन वे यहां घर-घर में हरेक के दिल में बसे हुए हैं। उनका समाधि स्थल भी यहां है। हमें उनकी याद को चिरस्थायी बनाने के लिए समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
डिंपल यादव ने किए ताबड़तोड़ जनसभाएं,साइकिल का बटन दबाने की अपील





