समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर ’जातीय जनगणना’ संगोष्ठी कार्यक्रम के चौथे दिन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप द्वारा सोनभद्र के ब्लॉक चोपन स्थित आदिवासी बाहुल्य गांव करगरा व विधानसभा क्षेत्र दुद्धी के गांव म्योरपुर में जनसमूह को संबोधित किया गया।
डॉ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि जातीय जनगणना के बिना प्राप्त आंकड़े अधूरे होते हैं 1931 के अंतिम जनगणना में सब जातियों को भी गिना गया था तब देश को पता चल सका कि इस देश में कौन सी जातियां कितनी शिक्षा, रोजगार संसाधन, जमीन का मालिकाना हक या सम्पन्नता पा सकीं। गरीबों में सबसे हाशिये पर कौन है? बेघर कौन लोग है? अशिक्षित कौन सबसे ज्यादा रह गया।
डॉ0 कश्यप ने कहा कि बिना जातियां गिने वंचित शोषित वर्ग की पहचान अधूरी रह जाती है। आदिवासी समाज के लिए माननीय अखिलेश यादव जी ने विधानसभा से आरक्षण करा कर दो सीटें आदिवासी समाज के लिए आरक्षित कराई जिससे सदन में हर वर्ग, समाज के व्यक्ति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।
डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज सब के अधिकारों पर डाका डाल रही है समाजवादी पार्टी पिछड़ो, आदिवासियों सभी वर्गों की लड़ाई लड़ती आई है।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से सुनील गोंड पूर्व प्रत्याशी ओबरा विधानसभा, विजय सिंह गोंड पूर्व मंत्री, विजय यादव निर्वतमान जिला अध्यक्ष, कृपा शंकर चौहान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, राम निहोर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, परमेश्वर, सत कुमार निषाद, संजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, भोलेनाथ निषाद, छोटे लाल निषाद, शिवेंद्र साहनी, रविंद्र निषाद, छोटेलाल पटेल, सहदेव गोंड, अशोक गुप्ता, राम लखन, भारती लल्ला गोंड, सुनील निषाद, शिवमंगल, मोहम्मद सईद कुरैशी, परमेश्वर यादव, अमरनाथ यादव, नवाजुद्दीन, रामभरोसे, सिराज खान, रमेश सिंह यादव, प्रशांत सिंह, जितेश भारती, लाल पुरोहित, जुबेर आलम सुषमा सिंह जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा, पवन पटेल, हिमांशु ,पवन ,गोपाल यादव गुड्डू, जनकधारी गोंड, अवधनारायण यादव, बुद्धिनारायण, नंद कुमार खरवार, हरिहर सिंह, बर्फी लाल प्रधान, राजेंद्र, केदारनाथ, राजेन्द्र जायसवाल, अनवर अली, दशपथ प्रधान, उमेश यादव, साजिद हुसैन, राजेश, शिव प्रसाद अगरिया, रामनारायण सिंह गोंड, मोतीलाल निषाद, रामदयाल प्रजापति, चंद्र सचिन पटेल, नंदलाल मौर्या, सुरेश, सतीश, कमलेश निषाद, मनु सैनी, आशुतोष गुप्ता, उपदेश, सूरज चौरसिया, सतीश यादव, मनोज सिंह, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
जातीय जनगणना’ संगोष्ठी कार्यक्रम के चौथे दिन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप





