लखनऊ : दिनांक 17 सितंबर, 2021
उ0प्र0 भारत स्काउट्स और गाइड्स जनपद लखनऊ का डा0 जे0 पी0 मिश्र को मुख्यायुक्त बनाए जाने पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद लखनऊ ने प्रादेशिक मुख्यायुक्त प्रभात कुमार को धन्यवाद दिया है। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ के जिलाध्यक्ष डा0 आर0 के0 त्रिवेदी एवं उनके पदाधिकारीयों की टीम ने आज क्वींस इण्टर कालेज में एक स्वागत समारोह में नव नियुक्त मुख्यायुक्त डा0 जे0 पी0 मिश्र एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0 पी0 मिश्र को बुके भेट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
स्काउट्स और गाइड्स के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0 पी0 मिश्र ने बताया कि आज निर्णय लिया गया है कि आगामी 21 सितम्बर, 2021 को विश्वशान्ति दिवस के अवसर पर उ0प्र0 भारत स्काउट्स और गाइड्स संस्था, लखनऊ द्वारा क्वींस इण्टर कालेज, लालबाग लखनऊ में प्रातः 11 बजे सर्व धर्म प्रार्थना आयोजित की जाएगी। जिसमें स्काउट/गाइड संस्था के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0 पी0 मिश्र, एवं नवनियुक्त जिलामुख्यायुक्त डा0 जे0 पी0 मिश्र भी सम्मिलित होगे।
जिलामुख्यायुक्त डा0 जे0 पी0 मिश्र ने उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा0 आर0 के0 त्रिवेदी एवं उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यायुक्त के रूप में स्काउट/गाइड संस्था में कार्य करने के लिए पुनः मौका मिला है। आप सभी के सहयोग से स्काउट/गाइड जिला सस्ंथा, लखनऊ को बुलदियों पर ले जाने के लिए पूरा प्रयास करूगा।
आज के सम्मान समारोह मे प्रमुख रूप से उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री/उ0प्र0 भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0 पी0 मिश्र जिला मुख्यायुक्त डा0 जे0 पी0 मिश्र एस0एस0जे0डी0 इण्टर कालेज की प्रबन्धिका श्रीमती चन्द्रकाता मिश्रा के अलावा जिलाध्यक्ष डा0 आर0 के0 त्रिवेदी, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, इनायतुल्लाह खां, अरूण कुमार अवस्थी, महेश चन्द्र, विश्वजीत सिंह, अनिल शर्मा, मीता श्रीवास्तव, आरती वर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, सत्य शंकर मिश्र, डा0 दिव्या श्रीवास्तव, डा0 पी0 के0 पन्त,पूर्व डी0 ओ0 सी मधु पाण्डेय, आजाद मसीह, सुमित अजय दास आदि उपस्थित थे। डा0आर0के0त्रिवेदी- जिलाध्यक्ष
अरूण कुमार अवस्थी- जिलामंत्री
