Home / अन्य राज्य / झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव भी शामिल हुए

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव भी शामिल हुए

Spread the love

दिनांकः2811.2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए।
श्री अखिलेश यादव ने रांची में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि झारखंड में चुनाव परिणाम बहुत शुभ रहा। तरह-तरह की परिस्थितियों के बावजूद लोगों ने सूझबूझ से लोकतांत्रिक फैसला लेकर एक प्रगतिशील सरकार चुनी। झारखंड की जनता ने श्री हेमंत सोरेन को चौथी बार मुख्यमंत्री पद पर बिठाया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैं झारखंड की जनता का आभार व्यक्त करता हॅू कि उन्होंने इंडिया गठबंधन की जीत के बाद श्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बने है। वे झारखंड को खुशहाली, तरक्की और विकास के रास्ते पर ले जा सकेंगे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *