झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होम क्वारंटाइन हो गए हैं। उनका जल्द ही कोरोना का टेस्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के तमाम अधिकारी-कर्मचारी को होम क्वारंटाइन का आदेश दिया गया है। मंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद सरकारी कार्यालयों और प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मचा हुआ है। मंत्री के सरकारी आवास के गृहप्रवेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए थे। इसके अलावा कोरोना संक्रमित विधायक ने भी उनसे मुलाकात की थी। बताया गया कि जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कोरोना टेस्ट होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया गया है।▪*