Home / जिंदगी रहे न रहे, लेकिन भाजपा की चुनाव की तैयारी में विलम्ब न हो। सूर्य प्रताप सिंह

जिंदगी रहे न रहे, लेकिन भाजपा की चुनाव की तैयारी में विलम्ब न हो। सूर्य प्रताप सिंह

Spread the love

उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ कोरोना महामारी का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है तो वहीं विधानसभा चुनाव की तारीखें भी नजदीक आ रही हैं। ऐसे में यूपी विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी भी अपनी रणनीति तैयार कर रही है। भाजपा ने चुनाव को लेकर बैठक भी की, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी कई सदस्य शामिल थे। बीजेपी की इस चुनावी बैठक को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने तंज कसा है।
पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने भाजपा की चुनावी बैठक को लेकर ट्वीट किया और लिखा, “जिंदगी रहे न रहे, लेकिन चुनाव की तैयारी में विलम्ब न हो। लज्जाविहीन सत्ता का युग है ये।” पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही यूजर इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *