Home / सुबोध जायसवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की कमान

सुबोध जायसवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की कमान

Spread the love

अब तक सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फोर्स (CISF) के चीफ की जिम्मेदारी निभा रहे सुबोध जायसवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की कमान सौंपी गई है। उनका कार्यकाल 2 साल का होगा। महाराष्ट्र के डीजीपी रह चुके सुबोध जायसवाल को पुलिस सर्कल में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का करीबी माना जाता है। ‘द वीक’ की रिपोर्ट के मुताबिक जब उन्हें महाराष्ट्र से डेप्युटेशन पर केंद्र में लाया गया तब से ही पुलिस सर्कल में कयास लगने लगे थे कि उन्हें किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद के लिए भी हुआ था विचार
‘द वीक’ की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है जायसवाल को पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी जानी थी लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस को लेकर राजनीतिक घमासान की वजह से इस पद के इच्छुक नहीं थे। इस वजह से उन्हें CISF के प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *