बाराबंकी ।चौधरी सना शेख को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस का महा सचिव नियुक्त किये जाने पर कांग्रेसियों में ख़ुशी की लहर । भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव जी के आदेशनुसार कोरोना जैसी माहमारी में भी ज़िन पदाधिकारियों ने महिला कांग्रेस को मजबूत कर अपनी भागीदारी और जनता की सहायता कर अपने कर्तव का पालन किया है, उसको सराहते हुए उनकी पदोन्नति कर उन्हें सम्मानित किया है । ज़िसमे बाराबंकी ज़िले से उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी नन्दिता हुड्डा जी और सांसद पी एल पुनिया जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी द्वारा “चौधरी सना शेख” को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस का महा सचिव नियुक्त किया गया है । ज़िससे बाराबंकी के कांग्रेसियों मे ख़ुशी की लहर दौड़ गई है । सांसद पी एल पुनिया जी ने कहा चौधरी सना शेख जी पहले भी माहिला कांग्रेस को मजबूत करती आयी हैं आगे भी निश्चित ही करती रहेगी । इन्हें हम सब की ओर से बहोत बहोत बधाई और शुभकामनायें ।