उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 28,306 शिक्षिकाओं तथा 25,814 शिक्षकों, कुल 54,120 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर स्थानांतरण प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता के आधार पर असाध्य/गंभीर रोगों से ग्रसित 2,186, दिव्यांग श्रेणी के 2,285 तथा सैन्य सेवाओं से जुड़े 917 शिक्षक/शिक्षिकाओं का स्थानांतरण किया गया है।