Home / ग्राहकों के पास जाने की तैयारी में रिटेलर्स, सोशल मीडिया और अन्‍य ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म की लेंगे मदद

ग्राहकों के पास जाने की तैयारी में रिटेलर्स, सोशल मीडिया और अन्‍य ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म की लेंगे मदद

Spread the love

22 मई 2020
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के से प्रभावित रिटेलर्स अब ग्राहकों के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और दैनिक जागरण की तरफ से आयोजित वर्चुअल कांफ्रेंस में यह बात सामने आई। रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के फाउंडर चेयरमैन बीएस नागेश ने कहा कि लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे दुकानें खुल रही है। लेकिन अब की स्थिति बदली हुई है। ग्राहकों का व्यवहार बदल रहा है। सरकार की भी भूमिका बदल रही है। ऐसे में रिटेलर्स को काफी सोच समझ कर कदम उठाने होंगे। कांफ्रेंस में मुख्य रूप से इन्हीं बातों पर चर्चा की गईं।

रिटेलर्स ने कहा कि कि अभी ग्राहक गैर-जरूरी चीजों की खरीदारी में रूचि नहीं ले रहा है क्योंकि ग्राहकों में कोरोना संक्रमण को लेकर भय व्याप्त है और उनके पास नकदी की भी कमी है। रिटेलर्स इस बात की भी तैयारी में जुट गए हैं कि आने वाले समय में वे कैसे अपने कारोबार को आगे बढ़ाएंगे क्योंकि कोरोना काल के दौरान अब वे नए माहौल में कारोबार शुरू करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *