भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह ने आज जम्मू एंड कश्मीर के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया
ये है संकल्प पत्र की बड़ी बातें,
शांतिपूर्ण सुरक्षित और विकसित जम्मू कश्मीर का निर्माण
महिलाओं के विकास पर फोकस करेंगे, मताओं प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये देंगे
उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियोंं को दो सिलेंडर मुफ्त देंगे
कॉलेज के विद्यार्थियों को 3 हजार रुपये ट्रैवलिंग आलउंस देंगे
जम्मू एंड कश्मीर के युवाओं को मिलेगा अग्नि वीर में आरक्षण
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवाओं 10 हजार रुपये का री-इंबर्समेंट मिलेगा
पीर पंजाल, जम्मू की तरफ के छात्र-छत्राओं को टैबलेट और लैपटॉप देंगे
जम्मू को पहलगाम से भी अच्छा टूरिस्ट प्लेस बनाएंगे
डल झील को विश्व स्तरीय टूरिस्ट प्लेस बनाएंगे
श्रीनगर में एक एम्यूजमेंट पार्क बनाएंगे जो अनूठा होगा
जम्मू के नदियों को रिवरफ्रंट का टूरिस्ट प्लेस बनाएंगे
जम्मू और श्रीनगर दोनों शहरों में जल्द मेट्रो भी दौड़ाएंगे
आतंकवाद की बलि चढ़े मंदिरों का भी विकास होगा
सत्ता में आने के बाद आतंकवाद पर श्वेतपत्र जारी करेंगे
आतंकवाद पर जो प्रहार किया है उसे और कड़ा करेंगे





