Home / ख़तीब-ए-अकबर,ख़तीब-उल-इरफ़ान के देसे की मजलिस हुई संपन्न

ख़तीब-ए-अकबर,ख़तीब-उल-इरफ़ान के देसे की मजलिस हुई संपन्न

Spread the love

लखनऊ 21 फरवरी 2021 ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ख़तीब-ए- अकबर मिर्जा मोहम्मद अतहर साहब किब्ला व ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ख़तीब-उल-इरफ़ान मिर्ज़ा मोहम्मद अश्फ़ाक साहब की देसे की मजलिस लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा मे कुरान की सूरा रहमान की तिलावत से संपन्न हुई। इस मजलिस को सैयद मुंतज़िर मेहंदी साहब क़ुम ईरान ने ख़िताब फरमाया ।इस मजलिस में हिंदुस्तान के विभिन्न जिलों से लोगों ने जत्थे के जत्थे के रूप में शिरकत की, जिससे धीरे-धीरे कर इमामबाड़े से लेकर बाहर तक बैठने की जगह ना रही। साथ ही साथ मजलिस से पहले विभिन्न जिलों से आए कुछ लोगों ने मरसिया ख़ानी ,नौहा ख़ानी ,व दोनों मरहूमो के बारे में अपने- अपने विचार प्रकट किये ।अंत में ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने देश के विभिन्न जिलों से आए लोगों का धन्यवाद अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *