Home / कोरोना के डेल्टा + वेरिएंट सीएम योगी ने दिए कई निर्देश।

कोरोना के डेल्टा + वेरिएंट सीएम योगी ने दिए कई निर्देश।

Spread the love

देश के कई राज्यों में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वेरिएंट को लेकर यूपी में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

कोविड-19 की प्रदेश में स्थिति की समीक्षा के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अभी कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन इसके बावजूद जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। कोविड-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमण की तीव्रता पूर्व की अपेक्षा कहीं अधिक है। चिकित्सा विशेषज्ञों की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति द्वारा इससे बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार अन्य आयु वर्ग की अपेक्षा यह वेरिएंट बच्चों को कहीं अधिक प्रभावित कर सकता है। इसलिए चिकित्सा विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप अविलम्ब सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। लोगों को सही एवं तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जनजागरूकता के प्रयास किये जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *