Home / राष्ट्रीय / केवल शिया भारत मे सुरक्षित है,पापीस्तान,अफगानिस्तान के शियों को CAA शामिल करने की मोहिम मौलाना और तंजीम चलाएं

केवल शिया भारत मे सुरक्षित है,पापीस्तान,अफगानिस्तान के शियों को CAA शामिल करने की मोहिम मौलाना और तंजीम चलाएं

Spread the love

कभी मस्जिद कभी मिम्बर कभी बाज़ारों में
इश्क़ ए हैदर में हमें मार दिया जाता है

मैं अपने बचपन से देख रहा हूं,कि जब भी मोहर्रम की शुरुआत होती है,
अहलेबैत से मोहब्बत करने वालों को तथाकथित मुसलमानो द्वारा हत्या करना शुरू कर दी जाती है, जैसे लगता है पूरे दुनिया में अहलेबैत से मोहब्बत करने वालों,उनके गम में शरीक होने वालों का कत्लेआम पर बोलने वाला कोई नहीं है ,वैसे ये कोई नई बात नहीं है, प्रोफेट मुहम्मद की बेटी,दामाद,नाती हसन,हुसैन को तो सभी जानते हैं,किस बेरहमी से तथाकथित मुसलमानो,आतंकवादियों ने कत्ल किया,उसे समय लाखों की संख्या मुसलमान होने के बाद भी,उन 72 को तीन दिन का भूखा प्यासा कर्बला के मैदान में शहीद कर दिया गया, शहीद करने वाला भी अल्लाह-हो-अकबर कह कर शहीद कर रहा था, वही आज भी जारी है,हर वर्ष की तरह
इस वर्ष भी पहले ओमान की एक मस्जिद में नमाज़ के बाद मजलिस मे पापीस्तानी आतंकवादियों ने जमकर गोली चलाई,जिसमें IO की मौत और सैकड़ो में घायल हुए,
दूसरी घटना पापीस्तान मे शिया समुदाय का बेरहमी से कत्ल किया गया,मौक़े वारदात की वीडियो देखकर रूह काप जाती है,की हाये अफसोस इतने छोटे से बच्चे का सर काट दिया, और आज भी वह तथाकथित मुसलमान आतंकवादी उन शियों को चारों तरफ से घेरे हैं पूरे गांव को जान से मरने पर तुलु है, आज पूरी दुनिया में शिया समुदाय असुरक्षित है,केवल हिंदुस्तान में शिया सुरक्षित हैं,
जो मौलाना,तंज़ीमे इस क़त्ले आम के सच्चे हिमय्ती हैं एक शांतिपूर्वक मुहिम के तहत.भारत सरकार खासकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय गृहमंत्री अमित शाह, माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से CAA की लिस्ट मे इसाई, बुद्धिस्ट,जैनी,पारसी,यहूदी सिख,आदि को इस वजह से भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान बनाया गया है कि मुस्लिम देशों में तथाकथित मुसलमान इन लोगों का शोषण एवं कत्ल करते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि सबसे ज्यादा कत्लेआम शिया समुदाय का हो रहा है,शियों को भी उस लिस्ट में शामिल किया जाए, और तमाम दुनिया के शिया समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मेल व्हाट्सएप,फेसबुक के माध्यम से गुहार लगाए की CAA मे शियों को भी शामिल किया जाए,
क्योंकि हमारे हिंदुस्तान का विशाल हृदय रहा है, खासकर जुल्म ज़्यादती,पीड़ा उठाने वालों के लिए हमेशा लड़ा है,
खासकर नरेंद्र मोदी जी ने ऐसे आतंकवादियों को पापीस्तान में घुस के मुंह तोड़ जवाब दिया है,

शाबू ज़ैदी

761703286

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *