Home / काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग के माध्यम से कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। इसके दृष्टिगत यह कार्य अत्यन्त सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग के माध्यम से कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। इसके दृष्टिगत यह कार्य अत्यन्त सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग के कार्य को और तेज़ किए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग के माध्यम से कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। इसके दृष्टिगत यह कार्य अत्यन्त सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रयास किया जाना चाहिए कि कन्टेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड टेस्ट हो जाए। तभी कन्टेनमेंट जोन बनाने का उद्देश्य पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों से नियमित संवाद बनाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते रहने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोविड अस्पतालों में डाॅक्टरों की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनपद कानपु तथा वाराणसी और जिले के कोविड चिकित्सालयों में बेड्स की संख्या बढ़ाई जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ के कैंसर संस्थान में डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक जनपद में एल-2 कोविड चिकित्सालयों के बेड्स की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी जनपदों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए कृषि सम्बन्धी अन्य सामग्री की सुचारू व्यवस्था भी बनाए रखी जाए।

मुख्यमंत्री  ने गत दिवस कतिपय क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं की बाधित विद्युत आपूर्ति के प्रकरण की जांच एस.टी.एफ. से कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि जांचोपरान्त दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ के दृष्टिगत पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाए। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *