मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास, समत्व भवन में आयोजित कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर एवं एसपी कॉन्फ्रेंस को वीसी के माध्यम से संबोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति, फसलों की स्थिति की सतत निगरानी, खाद की आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, हितग्राही मूलक योजनाओ में समय पर भुगतान, नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास रथों के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।



