Home / कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित: लल्लू कुमार

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित: लल्लू कुमार

Spread the love

लखनऊ, 13 जून।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू  को गरीबों, प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के ’अपराध’ में पिछले 25 दिनों से योगी सरकार ने जेल में डाल रखा है। उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

यूपी कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि हमारे अध्यक्ष लल्लू जी की रिहाई के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता गांधी जी के प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे से मौन प्रतिवाद कर रहे थे।

उप्र सरकार इतनी भयभीत है कि उसे मौन प्रतिवाद से भी डर लगता है। बड़े पैमाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं  नेताओं कि गिरफ्तारी हो रही है।

लखनऊ, वाराणसी, बिजनौर, गौतबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, फरुखाबाद, सुल्तानपुर, सहारनपुर इत्यादि शहरों में कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं।

वाराणसी में अजय राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार हैं। लखनऊ में सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *