नई दिल्ली केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (एनआरसी) को देशव्यापी स्तर पर शुरू करने का कोई फैसला नहीं है ।उन्होंने लिखित जवाब देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एनआरसी को असम के लिए बनाया गया था और 31 अगस्त 2019 को अंतिम एनआरसी प्रकाशित किया गया था।