Home / उत्तर प्रदेश / उम्मीद पोर्टल वर्कशॉप 16 नवंबर दोपहर 2 बजे छोटे इमामबाड़े में’’

उम्मीद पोर्टल वर्कशॉप 16 नवंबर दोपहर 2 बजे छोटे इमामबाड़े में’’

Spread the love

लखनऊ, 12 नवंबर 2025 कृ शिया चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने एक बयान जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे छोटे इमामबाड़े में ’उम्मीद पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन कराने के संबंध में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया है।इस वर्कशॉप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जनाब अली रजा और उनकी टीम मोमिनीन को ’उम्मीद पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी प्रदान करेंगे।इसलिए मोमिनीन से अपील है कि अपने-अपने जिलों से कम-से-कम एक प्रतिनिधि को भेजें ताकि वह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सीखकर अपने जिले के सभी औक़ाफ (वक्फ संपत्तियों) का रजिस्ट्रेशन कर सके।
मौलाना सैफ अब्बास ने लोगों से यह भी अपील की है कि अपने वक़फ को सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति को चाहिए कि ’उम्मीद पोर्टल’ में अपने वक़फ की जानकारी दर्ज कराएं। ’उम्मीद पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन का आदेश भारत सरकार की ओर से दिया गया है, इसलिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक जितने भी औक़ाफ हैं, सभी प्रबंधक समितियों को चाहिए कि ’उम्मीद पोर्टल’ में अपने वक़्फ को दर्ज कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मौलाना सैफ अब्बास नक़वी ने यह भी कहा कि अगर किसी क्षेत्र की मस्जिदें, इमामबाड़े, कब्रिस्तान या दरगाहों को वक़्फ पोर्टल में रजिस्टर कराने में कोई कठिनाई हो रही है तो वे 16 नवंबर 2025 को छोटे इमामबाड़े आकर वर्कशॉप में भाग लें और अपने समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *