Home / केंद्र सरकार कर्मचारियों का 11 फ़ीसदी डीए में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार कर्मचारियों का 11 फ़ीसदी डीए में बढ़ोतरी

18 महीने यानि डेढ़ से अटका महंगाई भत्ता का रास्ता साफ हो गया है।
प्राप्त जानकारी के प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 28 फीसदी करने को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का इजाफा किया है। करीब डेढ़ वर्ष से भी ज्यादा समय से केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए नहीं मिल रहा था। इस पर कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेय ने मुहर लगा दी है। हालांकि इसका औपचारिक एलान होना बाकी है।

 

अब 1 जुलाई से नार्मल महंगाई भत्ता यानी डीए मिलेगा, यानी केंद्रीय कर्मचारियों को जो महंगाई भत्ता अबतक 17 प्रतिशत मिलता था वो अब 11 प्रतिशत बढ़ कर सीधे 28 प्रतिशत मिलेगा।

महामारी के कारण फ्रीज किया गया था डीए : कोरोना महामारी के कारण सरकार ने डीए फ्रीज कर रखा था। इसके साथ ही पूर्व कर्मचारियों के डीआर की किस्तों का भुगतान भी नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *