Home / उत्तर प्रदेश / उप्र शासन ने विशेष रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत नगर निगम की कमेटियां गठित

उप्र शासन ने विशेष रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत नगर निगम की कमेटियां गठित

लखनऊ नगर निगम
दिनांक-22.03.2023
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, अनुभाग-05 के पत्रांक संख्या – 165/पाॅच -5 – 2023 दिनंाक 10 मार्च 2023 द्वारा माह अप्रैल 2023 से प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विभिन्न कार्य निर्दिष्ट किये गये है, जिसके अनुपालन में नगर निगम लखनऊ द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ की अध्यक्षता में दिनांक 22.03.2023 को नगर निगम मुख्यालय में एक बैठक आहूत की गयी। संचारी रोगों की रोकथाम तथा साफ-सफाई के प्रति संवेदीकरण एवं डेंगू बहुल्य क्षेत्रों में नियमित फागिंग करवाना, हाई रिस्क क्षेत्रों में सघन वेक्टर नियंत्रण, वातावरणीय तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के उपायों, खुले में शौच न करने, शुद्ध पेयजल के प्रयोग तथा मच्छरों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान संचालित करना, खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था व कचरों की सफाई करवाना, जलभराव तथा वनस्पतियों की वृद्धि को रोकने के लिए सड़कों तथा पेवमेन्ट का निर्माण करना, सड़कों के किनारे उगी वनस्पतियों को नियमित रूप से हटाया जाना, मलिन बस्तियों के संवेदनशील आबादी समूहों में उक्त गतिविधियों को केन्द्रित करना, संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर खुले में शौच से मुक्त करते हुए विभागीय गतिविधियों की प्रगति को डिजीटलाइज करते हुए अभिलेखीकरण कराये जाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर गोदरेज, जिला स्वास्थ्य समिति एवं फैमिली हेल्थ इण्डिया द्वारा संचालित एम्बेड परियोजना द्वारा संचालित डेंगू मलेरिया रथ को नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के 200 संवेदनषील बस्तियों का भमण कर आम जन को मलेरिया एवं डेंगू के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर डा0 सुनील रावत नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मौसम बदल रहा है, ऐसे में लोगों को मलेरिया डेंगू के प्रति जागरूक रहना जरूरी है, जिसके लिए फैमिली हेल्थ इण्डिया द्वारा यह रथ विभिन्न संवेदनषील बस्तियों में जाकर लोगोे को जागरूक करेगा।
बैठक में डा0 सुनील रावत नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ0 विमल बैसवार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 निषान्त निर्वाण, डा0 सोम नाथ सिंह नोडल अधिकारी बीबी0डी0, डा0रितु श्रीवास्तव जिला मलेरिया अधिकारी, धर्मेन्द्र त्रिपाठी क्षेत्रीय समन्वयक एम्बेड एफ0एच0आई0, डा0 सुजीत कुमार ूयूूनिसेफ, आषीष कुमार पाथ, संजीव कुमार एन0एम0ए0, सौरभ श्रीवास्तव, सोनी शर्मा यूथ फैसिलिटेटर, हर्ष यादव कार्यक्रम सहायक, शषी मिश्रा बी0सी0सी0एफ0 के अतिरिक्त नगर निगम के जोनल सेनेटरी अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे। उपरोक्त सन्दर्भ में धर्मेन्द्र त्रिपाठी एम्बेड समन्वयक द्वारा अवगत कराया गया कि संचारी रोगों की रोकथाम हेतु किये जाने वाले उपायों में घरों की छतों पर रखे निष्प्रयोज्य वस्तुएं यथा- पुराने टायर, गमले, बाल्टी, व प्लास्टिक से बनी वस्तुए जैसे पन्नी तिरपाल, खाली ढक्कन व डिब्बे इत्यादि को अनिवार्य रूप से हटा दिया जाये। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सभी गृह स्वामियों द्वारा अपने घरों पर रखी पानी की टंकियों में अवश्य रूप से ढक्कन को बन्द किया जाये, अपरिहार्य स्थितियों में प्लास्टिक शीट से टंकी को अवश्य ढका जाये। नारियल पानी के विक्रेताओं एवं पंचर जोड़ने वाले दुकानदारों को निर्देशित किया जाए कि नारियल के खोल एवं निस्प्रयोज्य टायर इत्यादि का उचित निस्तारण कराये ताकि इनमें पानी एकत्रित न होने पाये। इस अवसर पर यूथ इंगेजमेेट फाॅर सिविक एक्षन यूथ क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव दीपाली, शाहीन, अन्नू, अंजली जोषी, शानू, शालू मण्डल, उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *