Home / उत्तर प्रदेश / पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने आज चन्द्रिका देवी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना किया

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने आज चन्द्रिका देवी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना किया

Spread the love

लखनऊ: दिनांक: 22 मार्च, 2023

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज बीकेटी लखनऊ स्थित प्रसिद्ध चन्द्रिका देवी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना किया। इसके पूर्व सुबह कैसरबाग स्थित कालीबाड़ी माता मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने देश व प्रदेश के लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी एवं सभी के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित, सवंर्द्धित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में चैत्र नवमी के अवसर पर प्रत्येक जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर अखण्ड रामायण एवं दुर्गा सप्तशती का आयोजन किया जा रहा है।
श्री जयवीर सिंह ने कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक जनपद को चैत्र नवरात्रि के दौरान अखण्ड रामायण पाठ एवं दुर्गा सप्तशती का आयोजन करने हेतु एक लाख रूपए का टोकन मनी दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि के अलावा अगर जनपद इकाइयों द्वारा अतिरिक्त व्यय किया जाता है तो उसका भी भुगतान संस्कृति विभाग करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत अत्यधिक प्राचीन है और इसे बनाये रखना एवं इसमें संवर्धन करना हम सबका नैतिक दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *