Home / ईरान में इब्राहीम रईसी सरकार पर सऊदी अरब की दो टूक

ईरान में इब्राहीम रईसी सरकार पर सऊदी अरब की दो टूक

Spread the love

ईरान के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी के कार्यकाल में सऊदी अरब के साथ संबंध कैसा होगा, इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ईरान शिया मुस्लिम बहुल देश है जबकि सऊदी सुन्नी मुस्लिम बहुल देश।
दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता और दुश्मनी का जटिल इतिहास है. दोनों देशों के बीच इस्लामिक मुल्कों के नेतृत्व की भी होड़ दिखती है।
पिछले कुछ महीनों में मध्य-पूर्व की राजनीति में कई तरह के बदलाव आए हैं। ईरान में तुलनात्मक रूप से उदार माने जाने वाले राष्ट्रपति हसन रूहानी की जगह कट्टरपंथी और पश्चिम विरोधी रईसी को कमान मिलने जा रही है तो इसराइल में कट्टर यहूदी राष्ट्रवादी तेवर वाले बेनेट नेफ़्टाली को सत्ता मिली है।
नेफ़्टाली ने तो रईसी की जीत के बाद ही संकेत दे दिया कि ईरान की नई सरकार के साथ कैसा संबंध बनने जा रहा है। नेफ़्टाली ने रईसी को तेहरान का कसाई कहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *