अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे के बाद ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के लिए आने वाला समय बेहद मुश्किल हो सकता है और उसे हार्मोज़ जलडमरूमध्य व यूरेनियम कार्यक्रम को लेकर गंभीर फैसले लेने होंगे। ट्रंप के इस बयान से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
दूसरी ओर, ईरान के राष्ट्रपति ने ट्रंप की चेतावनी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका देश दबाव में झुकने वाला नहीं है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान ईरानी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि मुस्लिम देशों को बांटने की एक सोची-समझी साजिश पर काम किया जा रहा है। उन्होंने मुस्लिम देशों से आपसी एकता और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
ईरान का पलटवार: मुस्लिम देशों को बांटने की साजिश हो रही, ट्रंप की धमकियों का दिया जवाब





