ईद मिलादुन्नबी के विशेष अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच , दवा वितरण और जागरूकता शिविर का सफल आयोजन *शुक्रवार 5, सितंबर 2025* को *बालागंज कैंपबेल रोड पर बाजपेई स्वीट्स के ठीक सामने,लखनऊ* में किया गया जिसमें दूर दराज से आए लगभग 3000 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क जांच और दवा वितरण किया गया। इसमें विभिन्न रोगों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए जिसमें *डॉ मसूद आलम (सर्जन), डॉ जाहिद (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ मारूफ जिलानी (बच्चों के डॉक्टर),डॉ परवेज़ नदीम,डॉ सरताज आलम(चरम रोग विशेषज्ञ), डॉ अदनान अज़ीज़, डॉ मुजीब अहमद,डॉ युसुफ फ़ौज़ान, डॉ नईम, डॉ नसीम, डॉ फतेह अली खान, डॉ सद्दाम, डॉ अबरार, डॉ शमसाद , डॉ साद हुसैन* शामिल हुए और महिला एवं प्रसूति रोग के लिए *डॉ सना खान, डॉ आयशा निगार, डॉ मारिया खान* ने यह जिम्मेदारी अदा की। बीमारियों को लेकर मरीजों को जागरूक किया गया,आवश्यकतानुसार मुफ़्त जांचें कराकर मुफ़्त दवाएं वितरित की गईं।
*”ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भारत का नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी”* इस बात पर संस्था के मीडिया प्रमुख *एडवोकेट श्री मोहम्मद फैजान* ने बताया कि पैगम्बर मुहम्मद सल्लाहुआलैहिवसलम के जन्मदिन पर सारी दुनिया में ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है।
*रहमतुल्लिल आलमीन, सरवर-ए-कायनात, हुज़ूर सैय्यदना मोहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ*का यौम-ए-रहमत* हम सबको यह पैग़ाम देता है कि अपनी ज़िन्दगी को उनके बताए हुए रास्ते पर ढालें।
हुज़ूर ﷺ की सीरत इंसानियत, मोहब्बत, अमन व सलामती का वह नूरानी चिराग़ है जो हर दौर की तारीक़ियों को मिटाने वाला है।दुनिया में अगर कोई अस्ल राहे-निजात है तो वह सिर्फ़ और सिर्फ़ हुज़ूर ﷺ की तालीमात पर अमल है।
*स्किल इंडिया ट्रस्ट* के अध्यक्ष *डॉ सरताज आलम* ने कैंप में आमन्त्रित सभी सम्मानित मेहमानों *डॉ शाहनवाज आलम(शहर कांग्रेस अध्यक्ष), डॉ अशफ़ाक अहमद (पत्रकार), मोहम्मद शमीम (एडवोकेट एवं समाजसेवी), मोहम्मद अनीस (एडवोकेट), अब्दुल शकील खान (समाजसेवी) और सभी मौजूद डॉक्टरों व सम्मानित लोगों* को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। इस शिविर में शादाब खान, रिज़वान बेग और अन्य सभी साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में सभी धर्मों के लोग सम्मिलित हुए और सभी ने इस तरह के आयोजन की सराहना की।



