आम आदमी पार्टी राजसभा सांसद संजय सिंह द्वारा विवादास्पद बयान देने के बाद उनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में दिनांक 12 अगस्त 2020 को एफ आई आर दर्ज कराई गई थी ।
पुलिस ने उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसी प्रकरण को लेकर सांसद संजय सिंह ने इलाहाबाद हाई कोर्ट मे राहत की गुहार लगाई थी।
जिसको इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि निचली अदालत ने संज्ञान लेते हुए त्रुटि नहीं दिखाई।