Home / आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में भारी गड़बड़ी की शिकायत ।

आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में भारी गड़बड़ी की शिकायत ।

Spread the love

यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के अंतर्गत चलनेवाले आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में भारी गड़बड़ी सामने आई है. शिकायत के मुताबिक़ 18 ज़िलों में इन स्कूलों को मिले पैसों को ग़लत तरीक़े से निकाल लिया गया.आरोपों के मुताबिक 18 ज़िलों में विद्यालयों को पढाई, खाने पीने की सामग्री और दवाइयों के लिए 9 करोड़ रूपए आवंटित किए गए थे. ये पैसे इस साल कोरोना महामारी के दौरान फरवरी और मार्च के लिए थे. पर हैरानी इस बात की है कि इन पैसों को कोरोना संक्रमण के उस दौर में खर्च कर दिया गया जब यूपी के सभी स्कूल और कॉलेज बंद थे. दरअसल ये मामला सामने तब आया जब शिक्षा निदेशालय ने जांच की कि 18 ज़िलों के कस्तूरबा विद्यालयों ने प्रेरणा पोर्टल पर संबंधित स्कूल के बच्चों और खर्चे की जानकारी नहीं डाली है.
अब मामला सामने आने के बाद विपक्षी नेता विभाग के मंत्री सतीश द्विवेदी पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इस मामले में अलग-अलग ज़िलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर इस गड़बड़ी पर जवाब मांगा गया है. इस बारे में विभाग का मानना है कि तकनीकी गड़बड़ी से भी ऐसा हो सकता है. फिर भी निदेशक स्तर के अधिकारी जांच कर रहे है. उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई की जागी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *