Home / चर्चित चेहरे / आज राज किरण का जन्मदिन है।

आज राज किरण का जन्मदिन है।

Spread the love

आज राज किरण का जन्मदिन है। 05 फरवरी 1949 को इनका जन्म हुआ था। वीकीपिडिया पर इनकी जो जन्म की तारीख बताई जाती है वो गलत है। राज किरण की पुख्ता कोई जानकारी आज तक नहीं मिल सकी। बस इतना ही पता चला कि वो अमेरिका के अटलांटा शहर में एक मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अब इस बात को भी सालों गुज़र चुके हैं। पता नहीं राज किरण आज ज़िंदा हैं भी कि नहीं। मानसिक स्वास्थ्य कई दफा कितना बिगड़ जाता है इसकी मिसाल हैं राज किरण। किसी ज़माने का बड़ा स्टार जिसने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। कर्ज़, बुलंदी, खरा-खोटा, बेज़ुबान, अर्थ, घर एक मंदिर, आज का दौर, फासले, अर्जुन, तेरी मेहरबानियां व और भी कई। ज़िंदगी सही चल रही थी। काम की तारीफें हो रही थी। पैसे की भी दिक्कत नहीं थी। लेकिन फिर धीरे-धीरे फिल्में मिलना कम होने लगा। टेंशन होने लगी। डिप्रेशन में आ गए। पहले मुंबई में ही इलाज कराया गया। फिर भाई के पास अमेरिका चले गए। कुछ लोग कहते हैं कि राज ने अमेरिका में कुछ वक्त टैक्सी भी चलाई थी। लेकिन इस बात को बहुत से लोग गलत भी बताते हैं। सच क्या है, कोई नहीं जान पाया। शायद कोई जान भी ना सके। हम बस ईश्वर से यही प्रार्थना कर सकते हैं कि राज किरण अगर आज हैं तो स्वस्थ रहें और ठीक-ठाक रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *