Home / इल्म हासिल करना मरहूम डॉ कल्बे सादिक़ का मिशन था:मौलाना जवाद।

इल्म हासिल करना मरहूम डॉ कल्बे सादिक़ का मिशन था:मौलाना जवाद।

लखनऊ(संवाददाता)आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष ,हकीम ए उम्मत मरहूम डॉ कल्बे सादिक़ के इन्तिक़ाल के बाद उनके ईसाले सवाब के लिए मजलिस मातम का सिलसिला जारी है ।यही मरहूम की वसीयत भी थी, कि उनके इन्तिक़ाल के बाद उनके इसाले सवाब के लिए मजलिसे की जाए।इसी सिलसिले में पुराने लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ले हसन पुरया इमामबाड़ा अबू तालिब में अंजुमन गुंचाए मज़लूमया की जानिब से मजलिस का आयोजन किया गया।मजलिस को इमामे जुमा शिया बुद्ध जीवी मौलाना सय्यद कल्बे जवाद नक़वी ने संबोधितकिया।मौलाना जवाद ने मजलिस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर मर्द औरत पर इल्म हासिल करना वाजिब है।इल्म एक नूर है रोशनी है,और जिहालियत अंधेरा है।उन्होंने कहा कि अम्मू मोहत्तरम मरहूम डॉ कल्बे सादिक़ की इल्म हासिल करने पर पूरी तवज्जो थी।इल्म ही उनका मिशन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *