Home / आज के पौधे कल के ऑक्सीजन प्लांट:डॉ सूर्यकांत

आज के पौधे कल के ऑक्सीजन प्लांट:डॉ सूर्यकांत

Spread the love

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विभाग में 75 प्रोग्राम आयोजित किए जाने के क्रम में विभाग में ग्रीन जोन विकसित किया जा रहा है ,जिसके तहत आज विभाग में राजकीय नर्सेज संघ केजीएमयू के सहयोग से ‘प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा’ थीम के तहत वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें नर्सेज द्वारा 31 अगस्त 2021 को 31 पौधे रोपित किए गए।
इस मौके पर विभागीय अध्यक्ष डॉक्टर सूर्यकांत द्वारा नर्सेज के कार्य की सराहना करते हुए दैनिक जीवन में वृक्षों के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि आज के पेड़ कल के ऑक्सीजन प्लांट है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डी हिमांशु द्वारा विभागाध्यक्ष व संकाय सदस्यों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रीन जोन विकसित करने हेतु बधाई दी गई तथा नर्सेज संगठन की सराहना करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ हिमांशु चिकित्सा अधीक्षक, सम्मानित अतिथि उप नर्सिंग अधीक्षका शशि प्रभा सिंह ,विभागीय अध्यक्ष डॉ सूर्यकांत ,डॉक्टर संतोष कुमार ,डॉक्टर अजय कुमार वर्मा, डॉक्टर दर्शन कुमार बजाज व अन्य सीनियर जूनियर रेजिडेंट एवं राजकीय नर्सेज संघ की अध्यक्षा श्रीमती मनजीत कौर ,सचिव सत्येंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष रेनू पटेल सहित अन्य नर्सेज उपस्थित रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *