Home / आज़म खान ने वैक्सीन लगवाने से किया इनकार*

आज़म खान ने वैक्सीन लगवाने से किया इनकार*

Spread the love

उत्तर प्रदेश में कोरोना की वैक्सीन पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब यूपी के सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां ने भी कोरोना टीका लगवाने से इनकार कर दिया।
जिला कारागार के अंदर 178 कैदियों को डॉक्टरों द्वारा कोरोना का टीका लगाया गया है। लेकिन जैसे ही डॉक्टर आजम खान की बैरक में पहुंचे, आजम खान ने टीका लगवाने से मना कर दियाा।

जानकारी के मुताबिक आजम खान को बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के  बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे वाले बयान से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, आजम खान के कोरोना टीका न लगवाने के सवाल पर जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने कहा, हम इसे किसी पर थोप नहीं सकते हैं। इस वैक्सीन की प्रक्रिया को जबरदस्ती नहीं करा सकते। उनकी इच्छा नहीं रही होगी तो उन्होंने नहीं लगवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *