उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कोविड-19 संबंध में गठित समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक की,
बैठक में कोविड संक्रमण के दृष्टिगत बेहतर होती स्थितियों के बीच आगामी सोमवार, 21 जून से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू में और छूट दी जाएगी।
रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात्रि 09 बजे से अगले दिन सुबह 07 बजे तक प्रभावी होगा। कोविड प्रोटोकॉल के साथ रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा।
पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी।
इन स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी, नई व्यवस्था के संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी जाएं: